भोपाल

जिंसी रविदास मंदिर में अहिरवार समाज का सम्मान समारोह, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों का सम्मान

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिंसी रविदास मंदिर में अहिरवार समाज का सम्मान समारोह, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों का सम्मान

भोपाल। जिंसी स्थित रविदास मंदिर परिसर में अहिरवार समाज भोपाल की ओर से विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुराम चौधरी, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार, नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, राधाकृष्ण, घनश्याम मारकनी, बीकन ऑफ फाउंडेशन के सचिव नेपाल सिंह दामले, अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रविंद्र भास्कर, महिला अध्यक्ष संगीता गोलियां, पंचम सिंह अहिरवार, मंडीदीप के पार्षद इंजीनियर दिनेश अहिरवार, गोविंद काहरे, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अहिरवार, लामाखेड़ा के सुंदरलाल वर्मा, भाजपा के पूर्व जोन प्रभारी इंदर सिंह वर्मा, बसपा रविदास धर्म संगठन के जिला अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम पटेल ने की, जबकि संचालन माधव सिंह अहिरवार ने किया। समिति के सदस्य रामदयाल अहिरवार, उमेश अहिरवार, राकेश अहिरवार, शुभम, दयाशंकर अहिरवार, पप्पू अहिरवार, चतुर सिंह अहिरवार, विशाल, अंशुल बामने सहित समिति के अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम में माधव सिंह अहिरवार ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जिंसी रविदास मंदिर की समस्याओं और मंदिर के विकास की आवश्यकता को लेकर जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़ी समस्याओं के समाधान और इसके संरक्षण के लिए प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज में नशामुक्ति को लेकर भी लोगों से अपील की।

माधव सिंह अहिरवार ने जनप्रतिनिधियों से जिंसी रविदास मंदिर के विकास के साथ-साथ प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट से मंदिर को प्रभावित होने से बचाने के लिए आवश्यक प्रयास करने की मांग रखी। उनके संबोधन के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका समर्थन किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुराम चौधरी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार की ओर से मंदिर के सौंदर्यीकरण और मेट्रो प्रोजेक्ट से मंदिर को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने की बात कही गई। इसके लिए समिति के सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया गया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष सीताराम पटेल ने कहा कि समाज से जुड़े मुद्दों पर संवाद और सामाजिक एकजुटता को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।