Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आगामी आईपीओ (IPO) को लेकर निवेशकों के बीच काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, IPO में निवेश के लिए घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की मांग सामने आई है.
इससे शेयर बाजार में जियो की लिस्टिंग से पहले ही निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
इस IPO में भारत की बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों और बीमा कंपनियों के साथ कई विदेशी निवेश फंड भी पैसा लगाने के इच्छुक हैं.
Jio IPO में किन बड़े निवेशकों की दिलचस्पी?
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में कई बड़े निवेशकों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. इनमें भारतीय और विदेशी संस्थागत निवेशक दोनों शामिल हैं.
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC).
SBI म्यूचुअल फंड और HDFC म्यूचुअल फंड.
फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, कैपिटल ग्रुप और ब्लैकरॉक जैसी अंतरराष्ट्रीय निवेश कंपनियां.
सिंगापुर का सरकारी निवेश फंड GIC.
नॉर्वे का Norges Bank Investment Management.
अबू धाबी का Abu Dhabi Investment Authority.
कतर का Qatar Investment Authority.
रिपोर्ट के मुताबिक, देश की 10 बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनियों और पांच प्रमुख बीमा कंपनियों की ओर से भी इस आईपीओ में दिलचस्पी दिखाई गई है.
मोबाइल कंपनी से डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म तक जियो का सफर
Jio प्लेटफॉर्म्स ने टेलीकॉम कंपनी के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन अब इसका कारोबार कई डिजिटल सेवाओं तक फैल चुका है.
कंपनी मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ ब्रॉडबैंड, क्लाउड सेवाओं, मनोरंजन और कारोबारी डिजिटल सेवाओं में भी काम करती है.
जानकारों के मुताबिक, कारोबार के इन अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूदगी जियो को फ्यूचर में कमाई बढ़ाने के बड़े अवसर देती है.
इस IPO के जरिए निवेशकों को जियो प्लेटफॉर्म्स में सीधे हिस्सेदारी खर
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar