खेल

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (04 नवंबर) से पांच मैचों की वनडे सीरीज की आगाज हो रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

सीरीज में भारत की तरफ से सबके फेवरेट रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे, जिन्हें हमेशा ही फैंस मैदान पर देखना पसंद करते हैं.

दोनों ही दिग्गज भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं क्योंकि टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.

न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया था.

सीरीज में दोनों ही टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली थी. अब वनडे की बारी है, जिसमें खेलने के लिए टीमों को कुछ ठहराव की भी जरूरत होती है.

तो आइए जानते हैं कि आप भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज को फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे कब होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बुधवार (04 नवंबर) को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से होगी. टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा.

कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा.

भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव?

भारत-न्यूजीलैंड के पहले वनडे को भारत में डीडी की फ्री डिश के जरिए डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सभी मैचों (मौजूदा टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज) का आधिकारिक प्रसारणकर्ता (Broadcaster) है.

वनडे सीरीज के मैच भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित कि

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।