मनोरंजन

जीरो कट के साथ पास हुई यश की 'टॉक्सिक' तो लोगों ने उठाए सवाल, बोले- 'स्पाइडर-मैन के Kiss से दिक्कत है?'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जीरो कट के साथ पास हुई यश की 'टॉक्सिक' तो लोगों ने उठाए सवाल, बोले- 'स्पाइडर-मैन के Kiss से दिक्कत है?'

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज से पहले CBFC से पास हो गई है. फिल्म को बिना किसी कट के A रेटिंग मिली है, हालांकि इसमें दो छोटे बदलाव किए गए हैं. इस फिल्म को इंडिया की सबसे ज्यादा वायलेंस फिल्मों में से एक बताया जा रहा है.

जैसे ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बिना कट के पास किए जाने की खबर सामने आई, लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया. CBFC से बिना कट के पास हुई फिल्म बता दें, CBFC ने लास्ट वीक 'टॉक्सिक' को रिलीज के लिए मंजूरी दे दी. कन्नड़ और अंग्रेजी में बनी इस फिल्म की लंबाई 3 घंटे 12 मिनट है.

सेंसर बोर्ड ने सिर्फ कन्नड़ वर्जन में दो शब्दों को म्यूट करके बदलने को कहा है, साथ ही अंग्रेजी सबटाइटल में भी बदलाव करने को कहा गया है. इसके अलावा CBFC ने फिल्म में कोई कट नहीं लगाया है. हालांकि, फिल्म को 'A' रेटिंग दी गई है. क्या बोले यूजर्स?

'टॉक्सिक' को इंडिया में बिना किसी कट के पास किए जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. इसकी तुलना 'धुरंधर' से की जा रही है, जिसमें वायलेंस के चलते कई कट लगाए गए थे. वहीं, यूके सेंसर बोर्ड ने 'टॉक्सिक' के लिए ज्यादा कट की मांग की है.

एक यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा, 'अगर 'टॉक्सिक' को 'धुरंधर' से ज्यादा हिंसक बताया जा रहा है, तो फिर 'धुरंधर' में इससे ज्यादा कट क्यों लगाए गए?'

ये भी पढ़ेंः '10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

Toxic CBFC Certification out; Almost Zero cuts with runtime of 3h 14m by u/ZealousidealTank1353 in <

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।