मनोरंजन

'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट

जियो हॉटस्टार का शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. शो में आए दिन तड़कते-भड़कते खुलासे होते हैं तो भी स्टार्स आपस में ही भिड़ जाते हैं. पवन सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं. किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जोड़ा जाता रहा है. ऐसे में अब उन्होंने खुद खुलासा किया कि वो 22-23 साल पहले किसी एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं लेकिन उनका वो रिश्ता टिक नहीं पाया. इतना ही नहीं, उन्हें एकतरफा प्यार भी हुआ था, जो कभी मुकम्मल नहीं हुआ. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

दरअसल, 'भोजपुरी बवाल' के हालिया एपिसोड में पवन सिंह से मिलने के लिए जन्नत जुबैर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने काफी कुछ मजेदार बातें पवन सिंह से की. उन्होंने उनसे सवाल जवाब किया. पवन ने भी उनके सवालों के जवाब बिना हिचक के दिए. शुरुआत पवन सिंह के एकतरफा से होती है. जन्नत जुबैर उनसे पहले प्यार को लेकर सवाल करती हैं.

यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?

अधूरा रह गया पवन सिंह का पहला प्यार

इस पर पवन सिंह बताते हैं, 'मैंने जिसे चाहा वो मुझे मिला नहीं. एकतरफा प्यार था क्योंकि मैं हिलता था कि कैसे आई लव यू बोलूं? ना मैं कभी बोल पाया, जिसे प्यार करता था. स्कूल के दिनों की बात रही थी. लेकिन मैं पहले डरता बहुत था लड़कियों से. अब नहीं डरता.' जन्नत जुबैर पवन सिंह के उनके रेड फ्लैग के बारे में सवाल करती हैं तो जवाब देते हैं, 'मैं किसी से जुड़ा तो मेरा कहना ये है कि आपका जो भी है आप मुझे खुद से बता दीजिए. कोई और बोलेगा तो तकलीफ होती है गुस्सा आता है. कुल मिलाकर मुझे झूठ से नफरत है. अच्छा बुरा बता दो.'

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/08/13/2499905e431367dec53

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।