जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट की रणनीति में एक बड़ी कमी पर खुलकर अपनी राय रखी.
कहा जाता है कि हेड कोच गौतम गंभीर का झुकाव मल्टी-स्किल्ड खिलाड़ियों की तरफ ज्यादा रहता है.
गावस्कर का मानना है कि लंबी बैटिंग लाइनअप के चक्कर में टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ रहा है. इसी वजह से टीम जीते हुए मैच भी हार रही है.
जियोहॉटस्टार के 'हायर क्रिकेट लाइव' पर गावस्कर ने कहा कि टीम को 4 मुख्य बॉलर और 2 ऑलराउंडर की जरूरत है. वह मानते हैं कि बैटिंग ऑर्डर को 8वें नंबर तक बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है.
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई, क्योंकि निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. सुनील गावस्कर ने कहा, "5वें टी20 में हमें गेंदबाजी देखने को नहीं मिली.
देखना दिलचस्प होता कि 9 ओवरों के इस खेल में भारतीय गेंदबाज किस तरह की गेंदबाजी करते." उन्होंने बताया कि इस सीरीज से टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी सीख क्या है.
उन्होंने कहा, "गेंदबाजी में उन्हें कम से कम 4 रेगुलर गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए.
पांचवें और छठे गेंदबाज के तौर पर आप ऑलराउंडरों को रख सकते हैं, जो बल्लेबाजी भी कर सकें. जैसे कि नमन धीर, जो बल्लेबाज हैं, लेकिन 2-3 ओवर कर सकता है. या अक्षर पटेल, जो अपने 4 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं."
हार्दिक पांड्या की कोई जगह नहीं ले सकता- गावस्कर
गावस्कर का मानना है कि हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट खोजने के चक्कर में हम बहुत आगे बढ़ रहे हैं.
उन्होंने कहा, "हार्दिक पांड्या को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता.
अगर उनके स्तर का खिलाड़ी नहीं मिल रहा है, तो ऐसे प्लेयर को शामिल करें जो थोड़ा अलग काम करें."
नमन धीर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब आप नंबर-8 तक बल्लेबाजों को खिलाते हो तो आपकी गेंदबाजी कमजोर हो जाती है.
उन्होंने कहा, "नमन अपने ओवर अच्छे से डाल रहे हैं, इस मैच में उनकी बल्लेबाजी को ही देख लीजिए." नमन ने पांचवें टी20 में 6 गेंदों में 24 रन बनाए थे, बारिश से मैच रुका ओर फिर शुरू ही नहीं हो पाया.
यह भी पढ़ें- 17 छक्के 19
📡 स्रोत: ABP Live Khel