जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्मस लिमिटेड ने आज अपना रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस यानी RHP फाइल कर दिया है. कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर को आएगा.
जियो नए शेयर बेचकर बाजार से पैसा जुटाएगी. कंपनी ने 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने का ऐलान किया है.
भारतीय कॉर्पोरेट जगत और शेयर बाजार के इतिहास से जुड़ी बड़ी खबर है.
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास दस्तावेज जमा किया है.
इससे पहले जून 2026 में कंपनी ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल किया था और अगस्त 2026 में सेबी से ऑब्जर्वेशन लेटर मिल चुका था.
अब RHP फाइल होने के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है.
हर शेयर की फेस वैल्यू है 10 रुपए
बता दें कि कंपनी कुल 27 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी और हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है. बड़ी बात यह है कि आईपीओ में दो खास आरक्षण रखे गए हैं.
कंपनी के योग्य कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपए तक के शेयर मिलेंगे.
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा पब्लिक शेयरधारकों के लिए 2500 करोड़ रुपए तक के शेयर रखे गए हैं.
21 अक्टूबर को खुलेगा पब्लिक सब्सक्रिप्शन
कंपनी ने बताया है कि एंकर इन्वेस्टर बिडिंग की तारीख सोमवार 19 अक्टूबर है, जबकि पब्लिक सब्सक्रिप्शन बुधवार 21 अक्टूबर को खुलेगा और पब्लिक सब्सक्रिप्शन शुक्रवार 23 अक्टूबर को बंद होगा.
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी है. इस आईपीओ को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है.
गौरतलब है कि बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर काफी उत्सुकता है. यह रिलायंस समूह की एक बड़ी लिस्टिंग साबित हो सकती है.
इस मेगा आईपीओ पर निवेशकों, विश्लेषकों और पूरे शेयर बाजार की पैनी नजर टिकी हुई है. जियो के आईपीओ को 'मदर ऑफ ऑल आईपीओ' कहा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- <a href="https://ww
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar