देश

कल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए विपक्ष का प्रदर्शन:राहुल ने चीफ जस्टिस से मिलने का समय मांगा; विपक्ष के 6 दिन में 4 प्रदर्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए विपक्ष का प्रदर्शन:राहुल ने चीफ जस्टिस से मिलने का समय मांगा; विपक्ष के 6 दिन में 4 प्रदर्शन

कांग्रेस महासचिव के.सी.

वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ को नई दिल्ली में विपक्ष का बड़ा विरोध-प्रदर्शन करोगा। वेणुगोपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने से रोका जा रहा है और वे जहां ठहरे हैं, वहां छापे मारे जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी सोमवार को CJI सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे।

शाम 4 से 5 बजे के बीच मिलने का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि हम CJI को देश में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता कमजोर करने और ‘वोट चोरी’ जारी रखने का आरोप लगाया। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन किया था।

इस दौरान दो बार राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। विपक्ष के पिछले 4 प्रदर्शन… 9 अक्टूबर: राहुल बोले- राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया, हमसे सबूत मांगे 8 अक्टूबर- राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी; खड़गे बोले- सरकार वोट देने का अधिकार छीन रही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया।

राहुल-प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर… 7 अक्टूबर- राहुल तीसरी बार हिरासत में; बोले- CEC की नियुक्ति अवैध, इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया।

इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो प्रियंका संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेट गईं। दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

शिकायत आकाशवाणी ऑफिस की ओर से की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 6 अक्टूबर- विपक्ष ने मार्च निकाला, राह

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।