ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली-UP समेत देशभर में प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक अंदाज में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पार्टी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मार्च कर रही है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार (28 सितंबर) को जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया.
पार्टी ने ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की बहाली की राह में पहला कदम मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा है. वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा है.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि आयोग मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नागरिकता निर्धारित करने के मामले में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रहा है.
उन्होंने एक्स पर लिखा कि निर्वाचन आयोग का काम नागरिकता निर्धारित करना नहीं है.
उन्होंने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया के एक हालिया साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा कि नागरिकता का निर्धारण नागरिकता अधिनियम, 1955 और संसद द्वारा समय-समय पर किए गए उसके संशोधनों के तहत होता है.
यूथ कांग्रेस का दिल्ली में मार्च
दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया.
यूथ कांग्रेस ने इस दौरान विरोध मार्च भी किया.
दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोड को ब्लॉक की थी, लेकिन कार्यकर्ता जंतर-मंतर रोड पर मार्च के लिए निकल गए. दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में प्रदर्शन किया. वहीं मुरादाबाद में ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया.
जयपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
राजस्थान में भी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है.
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक से निकलकर चुनाव आयोग के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले.
पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग करके रोकने की कोशिश की,
📡 स्रोत: ABP Live