'जो खेलेगा, वो खिलेगा', PM मोदी ने नेशनल स्पोर्ट्स डे से पहले देश के एथलीटों को दिया नया मंत्र

राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' के जरिए देश के खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद किया.
उन्होंने खेलों को जीवन और देश की प्रगति से जोड़ते हुए युवाओं को आगे आने का संदेश दिया. पीएम ने कहा कि जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को सामने लाना जरूरी है. कार्यक्रम में 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों के लाखों युवा शामिल हुए. सरकार की नजर 2036 ओलंपिक लक्ष्य पर भी है और खेल प्रतिभाओं को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है.
📡 स्रोत: News18 Hindi