राजनीति

जोधपुर पहुंचे मदन राठौड़, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बयान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जोधपुर पहुंचे मदन राठौड़, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित पार्षदों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनता के विश्वास को दिया।

जोधपुर, 28 सितम्बर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित पार्षदों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान राठौड़ ने मीडिया से बातचीत कर निकाय चुनाव के परिणाम और आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर बात की।

मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनता के विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के प्रति जनता ने भरोसा जताया है।

राठौड़ ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी और जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर आवश्यक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जाएगा।

जोधपुर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ भी संवाद हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन से जुड़े विषयों और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

होल्ड बाइट--1- मदन राठौड़ - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।