जोधपुर में 2 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार:पोश इलाकों में रेकी कर चुराते थे बुलेट, गांवों में बेचते पकड़े; पुलिस ने जेल भिजवाया
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह के 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बुलेट सहित 3 चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया। पूछताछ में प्रतापनगर थाना क्षेत्र से चुराई एक बुलेट का भी खुलासा हुआ है।
रात में रिहाइशी इलाकों में करते थे रेकी पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रफीक और जितेंद्र उर्फ जीतू शहर के पोश एरिया में घूमकर देरा रात तक रेकी करते थे। वे खात तौर पर घरों के बाहर खड़ी बुलेट और अन्य बाइकों को निशाना बनाते थे। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद ग्रामीण इलाकों में ले जाकर बेच देते थे।
आरोपी इमरजेंसी में पैसों की जरूरत का बहाना बनाकर तुरंत गाड़ियां बेच देते थे। आदतन अपराधी हैं दोनों आरोपी थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं। अब पुलिस उनके नेटवर्क के बाकी सदस्यों और चोरी की बाइक खरीदने वाले बिचौलियों पर शिकंजा कस रही है।
बतादें 13 अगस्त को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में विशाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, बताया कि उनकी एक बुलेट घर के आगे खड़ी थी, जो चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने रफीक और मेघवालों की ढाणी पीपाड़ थाना लोहावट निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुलेट सहित तीन चोरी की बाइक भी बरामद की।
📡 स्रोत: NewsData.io