जोधपुर में ‘तरंग शक्ति 2026’ का समापन, राजनाथ सिंह रहे मौजूद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जोधपुर में भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुआ। समारोह में सूर्यकिरण, सारंग और स्वदेशी तेजस सहित कई लड़ाकू विमानों ने हवाई प्रदर्शन किया।
जोधपुर, 10 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ का समापन जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर हुआ। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, एयर चीफ मार्शल और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
समापन समारोह के दौरान सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने शानदार हवाई करतब दिखाए। इसके साथ ही तेजस, राफेल, सुखोई-30 MKI और अमेरिकी F-35 जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज युद्ध केवल जमीन, समुद्र और हवा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतरिक्ष, साइबर और सूचना जैसे क्षेत्रों तक फैल चुके हैं।
उन्होंने ड्रोन, मानवरहित प्रणालियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों और लंबी दूरी के सटीक हथियारों के बढ़ते महत्व को भी रेखांकित किया। साथ ही, महत्वपूर्ण व्यापारिक और समुद्री मार्गों से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों पर जोर दिया।
राजनाथ सिंह ने अभ्यास में भाग लेने वाले मित्र देशों की सेनाओं के सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संयुक्त अभ्यास से विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच तालमेल बेहतर होता है और रक्षा सहयोग को मजबूती मिलती है।
‘तरंग शक्ति 2026’ के जरिए भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमताओं और स्वदेशी रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। यह अभ्यास भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता और अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।
साउंड बाईट - राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री