राजनीति

जोधपुर में उपमहापौर पद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जोधपुर में उपमहापौर पद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

जोधपुर नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए भाजपा ने विजय सिंह और कांग्रेस ने अब्दुल करीम जॉनी को प्रत्याशी बनाया है। 100 पार्षदों वाले निगम में दोनों दलों के बीच मुकाबला है और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है।

जोधपुर, 26 सितंबर। जोधपुर नगर निगम में महापौर चुनाव के बाद अब उपमहापौर पद को लेकर मुकाबला शुरू हो गया है। भाजपा ने उपमहापौर पद के लिए विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अब्दुल करीम जॉनी को मैदान में उतारा है। नामांकन और जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हाल ही में हुए महापौर चुनाव में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता ने 53 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी को 47 वोटों के मुकाबले 6 वोट से हराया था। इसके बाद अब उपमहापौर चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं।

जोधपुर नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा को 45, कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं, जबकि 10 निर्दलीय और 1 सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में गई थी। ऐसे में उपमहापौर चुनाव में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पहली बार पार्षद बने हैं। उन्होंने पार्टी का आभार जताते हुए जीत का भरोसा व्यक्त किया और जोधपुर के समग्र विकास के लिए काम करने की बात कही।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल करीम जॉनी पूर्व में भी उपमहापौर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि महापौर चुनाव में अंतर कम रहा था और उन्हें कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की उम्मीद है।

सभी 100 पार्षद मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। मतदान के बाद शाम तक उपमहापौर के नाम की घोषणा की जाएगी।

बाईट - विजय सिंह, उपमहापौर उम्मीदवार भाजपा

बाईट - अब्दुल करीम, उपमहापौर उम्मीदवार कांग्रेस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।