राज्य

जोगेश्वरी के विसर्जन कुंड में फैला करंट, युवक की मौत:लालबाग इलाके में भी गणेश पंडाल के पास करंट से बच्ची-महिला की मौत हुई थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जोगेश्वरी के विसर्जन कुंड में फैला करंट, युवक की मौत:लालबाग इलाके में भी गणेश पंडाल के पास करंट से बच्ची-महिला की मौत हुई थी

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में एक और व्यक्ति की करंट लगने की घटना सामने आई। यह घटना लिली व्हाइट बिल्डिंग के पास श्यामनगर तालाब में दोपहर 12:20 बजे हुई। जहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए 5 कृत्रिम कुंड बनाए गए थे। इनमें से 4 कुंड आधी रात के बाद बंद कर दिए गए थे। कॉन्ट्रैक्टर द्वारा नियुक्त कर्मचारी रोहित भीमू राठौड़ इस कुंड में उतरा।

कुंड में फैले करंट के कारण उसकी मौत हो गई। BMC के मुताबिक इस कुंड को आधी रात के बाद बंद कर दिया गया था। उन्हें तुरंत स्थानीय ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार देर रात एक बच्ची की करंट से मौत हुई थी इससे पहले शनिवार 19 सितंबर की रात मुंबई के लालबाग इलाके के कालाचौकी में करंट लगने की घटना हुई।

रिपोर्ट्स के मुतााबिक घटना से पहले वहां बहुत ज़्यादा भीड़ थी। इसके चलते धक्का-मुक्की हुई थी। घटना में आठ साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, रात 2.20 बजे दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के महागणपति पंडाल के प्रवेश द्वार के पास शॉर्ट सर्किट हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि पंडाल के प्रवेश द्वार के पास पीने के पानी और कोल्ड ड्रिंक के एक अस्थायी स्टॉल पर बिजली का करंट पाया गया। इससे 4 लोग घायल भी हुए थे। मुंबई में 7वें दिन 1300 से ज्यादा मूर्तियों का विजर्सन BMC ने बताया कि रविवार को उत्सव के सातवें दिन शाम 6 बजे तक मुंबई में कुल 1,338 गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

विसर्जित की गई मूर्तियों में से 14 सार्वजनिक गणेश मंडलों (सामुदायिक समूहों) की थीं, 1,248 घरों की थीं और 76 देवी गौरी की थीं।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जोगेश्वरी के विसर्जन कुंड में फैला करंट एक दुर्घटना के रूप में सामने आया, जहाँ रोहित भीमू राठौड़ नामक कर्मचारी कुंड में उतरते समय बिजली के झटके से मृत्यु हो गई। यह घटना मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में लिली व्हाइट बिल्डिंग के पास श्यामनगर तालाब में दोपहर 12:20 बजे हुई, जहाँ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पाँच कृत्रिम कुंड बनाए गए थे। इस खबर का महत्व इस तथ्य में है कि यह दिखाती है कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भी सुरक्षा मानकों का पालन न करने से जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। आम जनता के लिए यह चेतावनी

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।