देश

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में हाईकोर्ट की तत्परता, आज 3:30 बजे सुनवाई

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में हाईकोर्ट की तत्परता, आज 3:30 बजे सुनवाई

Relevance: PRIORITY Slug: HC PITITION Title: JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में हाईकोर्ट की तत्परता, आज 3:30 बजे सुनवाई Synopsis: JPSC-JSSC परीक्षाएं रद्द करने के खिलाफ सौरव सिंह व अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई का आदेश दिया। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई आज होगी।

Category: Government, Planning, Judiciary , Manpower Deadline: 20 AUGUST , RANCHI 20 अगस्त, रांची: JPSC-JSSC की विभिन्न परीक्षाओं को रद्द किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं में से एक पर झारखंड हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई का आदेश दिया है।

हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सौरव सिंह एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य मामले में याचिका को उसी दिन सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

अदालत के आदेश के अनुसार, मामले की WP(S) संख्या 10599/2026 है। 20 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कोर्ट ने रजिस्ट्री द्वारा बताई गई खामियों (defects) को फिलहाल नजरअंदाज करते हुए याचिकाकर्ताओं को उन्हें नियमानुसार दूर करने का निर्देश दिया।

अदालत ने मामले की तात्कालिकता को देखते हुए रजिस्ट्री को याचिका को रजिस्टर कर 20 अगस्त को ही दोपहर 3:30 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। आदेश पर जस्टिस दीपक रोशन ने हस्ताक्षर किए हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अमृतांश वात्स, राहुल रंजन और आशीष चौधरी हैं।

वहीं, राज्य की ओर से नील अभिजीत टोप्पो, एसी टू जीए-वी शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया के आधार पर चयन और नियुक्ति पा चुके अभ्यर्थियों की सेवाओं पर भी सरकार के फैसले का असर पड़ रहा है।

अब अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान सरकार के फैसले और उससे प्रभावित नियुक्तियों से जुड़े कानूनी पहलुओं पर सुनवाई होने की उम्मीद है।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।