JSM शूटिंग रेंज के अभिमन्यु ने जीता सिल्वर मेडल:ऑल इंडिया ओपन शूटिंग स्कीट प्रतियोगिता में काउंट बैक के आधार पर गोल्ड से चूके अभिमन्यु
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →राजधानी दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया ओपन स्कीट प्रतियोगिता में जैसलमेर की जेएसएम शूटिंग रेंज के युवा शूटर अभिमन्यु सिंह भाटी ने शानदार और प्रेरणादायक प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। मेन्स स्कीट इवेंट में कड़े मुकाबले के दौरान अभिमन्यु सिंह भाटी ने बेहतरीन निशाना साधते हुए 50 में से 43 का स्कोर हासिल किया।
उनका यह स्कोर गोल्ड मेडल विजेता के बिल्कुल बराबर था, लेकिन रोमांचक मुकाबले में काउंट बैक के आधार पर उन्हें दूसरे स्थान यानी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उनकी इस शानदार उपलब्धि से जैसलमेर सहित पूरे राजस्थान के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। ऑल इंडिया ओपन टूर्नामेंट जिसमें देश भर से 300 से अधिक शीर्ष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कोच को दिया जीत का श्रेय अभिमन्यु सिंह भाटी की इस सफलता के पीछे उनके कोच बाबा बेदी का कड़ा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन है। बाबा बेदी की देखरेख में वे लगातार अपने खेल कौशल को निखार रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर जैसलमेर का मान बढ़ा रहे हैं। अभिमन्यु की इस ऐतिहासिक सफलता पर जेएसएम शूटिंग रेंज परिवार और खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
परिवार की ओर से उनके आगामी मुकाबलों के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं, ताकि वे भविष्य में देश और प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम और ऊंचाइयों पर ले जाएं। कड़े मुकाबले में स्वर्ण पदक विजेता से रही बराबरी JSM शूटिंग रेंज के हेड कोच केसरी सिंह नाचना ने बताया- मेन्स स्कीट इवेंट में कड़े मुकाबले के दौरान अभिमन्यु सिंह भाटी ने बेहतरीन निशाना साधते हुए 50 में से 43 (43/50) का शानदार स्कोर बनाया।
उनका यह स्कोर स्वर्ण पदक विजेता के बिल्कुल बराबर था, लेकिन रोमांचक मुकाबले में काउंट बैक के आधार पर उन्हें दूसरे स्थान यानी रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्कीट शूटिंग क्या होती है?
स्कीट शूटिंग शूटिंग स्पोर्ट्स (निशानेबाजी) का एक बेहद रोमांचक और लोकप्रिय ओलंपिक इवेंट है। इसमें शूटर को एक निश्चित दूरी से हवा में तेजी से उड़ने वाले क्ले टारगेट (मिट्टी की तश्तरी या पक्षी के आकार की उड़ने वाली डिस्क) पर शॉटगन (बंदूक) से सटीक निशाना लगाकर उन्हें हवा में ही तोड़ना होता है।
इस प्रतियोगिता में दो निश्चित टावरों (हाइ हाउस और लो हाउस) से अलग-अलग कोणों और रफ्तार से क्ले पिजन छोड़े जाते हैं। शूटर को विभिन्न पोजीशन (स्टैंड्स) से अलग-अलग सीक्वेंस में टारगेट भेदने होते हैं। इसमें बेहतरीन एकाग्रता, त्वरित रिफ्लेक्स (फूर्ति) और सटीक टाइमिंग की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।
जैसलमेर की पहली जेएसएम शूटिंग रेंज जेएसएम शूटिंग रेंज जैसलमेर में स्थित एक प्रमुख खेल प्रशिक्षण संस्थान है। यह रेंज स्थानीय युवाओं और उभरते हुए शूटर्स को शूटिंग (निशानेबाजी) के खेल में प्रशिक्षित करने, उन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का कार्य करती है।
यहां हेड कोच केसरी सिंह नाचना व कोच बाबा बेदी के मार्गदर्शन में युवा शूटर्स स्कीट और अन्य शूटिंग स्पर्धाओं का कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिससे जैसलमेर का नाम खेल जगत में लगातार रोशन हो रहा है।
📡 स्रोत: NewsData.io