JSSC CGL, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

Relevance: PRIORITY Slug: JSSC CGL RADDA Title: JSSC CGL, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक
Synopsis: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL और CDPO परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर लगाई रोक, अगली विस्तृत सुनवाई 15 सितंबर को तय, कोर्ट की रोक के बाद JSSC CGL, CDPO परीक्षा से जुड़े सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। Category: Government , Planning , Judiciary , Manpower Deadline: 21 AUGUST , RANCHI
21 अगस्त, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर नियुक्त कर्मियों को हटाए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली 4 अलग-अलग याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षा से जुड़ी नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी।
महाअधिवक्ता रोहित राय से आग्रह किया कि ऐसे सभी मामलों में शपथ पत्र दाखिल करने के लिए एक टाइम फ्रेम किया जाए। जिस पर कोर्ट ने सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 7 सितंबर तक का समय दिया। वहीं प्रार्थियों को 14 तक अपना प्रति उत्तर देने का निर्देश दिया। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 15 सितंबर निर्धारित की।
प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा। फिलहाल सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर कोर्ट की रोक के बाद JSSC CGL, CDPO परीक्षा से जुड़े सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।
बता दें कि सीजीएल पर आज ही अभ्यर्थियों की ओर से याचिका दाखिल की गई है, वहीं बीते कल यानि गुरुवर को भी हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं जेपीएसससी और एफएसओ रद्द किए जाने पर सरकारे के फैसले पर स्टे लगा दिया था।