अपराध

जुडे देश भर के साइबर फ्रॉड के तार, महिला ने उगले नाम, मास्टरमाइंड अभी फरार

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

शिवपुरी। देश के विभिन्न क्षेत्रो मे हुए 23 सायबर फ्रॉड के तार अब शिवपुरी जिले से जुड गए है। लाखो रूपए की ठगी की जब छानबीन की तो शिवपुरी जिले का नाम इस जांच ने उगल दिया है। इस कारण राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल ने शिवपुरी जिले की पुलिस को पत्र लिखा है।

इस पत्र के आधार पर पुलिस ने इस केस की छानबीन की तो एक महिला को राउंडअप किया मात्र कुछ सौ रूपए का लालच बहार आया है। शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में दो टेलीकॉम कंपनी के एजेंटों द्वारा जारी 12 सिमों से 23 सायबर फ्रॉड के मामले हुए हैं। इनमें 28.32 लाख रु. की धोखाधड़ी हुई है।

राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र के आधार पर दिनारा पुलिस थाने में एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 1 माह के फ्री रिचार्ज का लालच देकर ग्रामीण महिला-पुरुषों की सिमें पोर्ट कराने के बहाने नई सिमें एक्टिवेट की गई। फिर इन सिमों को सायबर ठगों को बेचा गया।

जानकारी के मुताबिक थाना दिनारा क्षेत्र के ग्राम दावरदेही निवासी पीओएस एजेंट अभिषेक यादव (26). पुत्र बलराम यादव, ने 12 सिम कार्ड फर्जी तरीके से एक्टिवेट किए। इन फर्जी सिम कार्डों से 23 फ्रॉड सामने आए हैं। इन सिम कार्डों के जरिए सायबर अपराधियों ने ने देश भर में कुल 28 लाख 32 हजार 319 रुपए की सायबर ठगी को अंजाम दिया है।

दिनारा थाना पुलिस राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के 8 अगस्त को जारी पत्र, एसपी के 17 अगस्त को जारी आदेश पर छानबीन की। दो टेलीकॉम कंपनी के एजेंट अभिषेक यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई फास्ट 2.0 के तहत की गई है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि विवेचना के लिए प्रकरण नरवर थाने भेजा है।

जांच में फ्रॉड से जुड़े लोगों का पता चलेगा।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

साइबर फ्रॉड की इस घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि तकनीक के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ानी चाहिए। जब कोई धोखाधड़ी में फँस जाए तो तुरंत कानूनी सहायता लें और पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराधियों को दण्डित किया जा सके। समाज को चाहिए कि डिजिटल साक्षरता बढ़ाई जाए, ताकि लोग अपनी जानकारी और धन की रक्षा कर सकें। पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए, हमें मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना चाहिए।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं