जूडो में प्रदीप,डिगेंद करेंगे प्रतिनिधित्व

बालोद | 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के जूडो वर्ग में दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय निपानी के 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रदीप कुमार तथा सेजस निपानी के 17 वर्ष बालक वर्ग में डिगेंद साहू का चयन किया गया है।
दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दुर्ग में जूडो के माध्यम से अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर प्राचार्य आरएल साहू, प्रधान पाठक डीके साहू, व्यायाम शिक्षक सुरेश शांडिल्य ने खुशी जताई।
📡 स्रोत: NewsData.io