व्यापार

जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी

अगर आप महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी से सफर करते हैं या इस सेवा के जरिए अपनी कमाई करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है.

राज्य में बाइक टैक्सी चलाने वाले ऑपरेटरों को पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक बाइक अपनाने के लिए जुलाई 2027 तक का समय दिया गया है.

इस बदलाव का खास मकसद शहरों में बढ़ने वाले प्रदूषण को कम करना और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है.

दरअसल, पेट्रोल वाली बाइक से इलेक्ट्रिक वाहन पर जाना ऑपरेटरों के लिए इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में इन नियम लागू करने के लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पद सकता है.

इसके लिए नई बाइक खरीदने का खर्च, चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता, बैटरी बदलने की सुविधा और समय पर मरम्मत जैसी व्यवस्थाएं जरूरी होंगी.

क्या है पेट्रोल बाइक टैक्सी को लेकर नया बदलाव?

महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी ऑपरेटरों को पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों पर शिफ्ट होने के लिए जुलाई 2027 तक यानी नौ महीने की समय सीमा दी गई है.

इसके तहत अब कंपनियों को अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को पहले मुकाबले ज्यादा बढ़ाने की तैयारी करनी होगी.

इसके अलावा वाहन संचालकों को नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने और उन्हें चलाने के खर्च की प्लानिंग पहले से बनानी होगी.

साथ ही, वाहन चालकों को नियमों, लाइसेंस और इलेक्ट्रिक वाहनों की पात्रता को लेकर स्पष्ट जानकारी मिलना भी जरूरी होगा, ताकि ऑपरेटर समय रहते निवेश कर सकें और उनकी कमाई पर ज्यादा असर न पड़े.

इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी अपनाने में क्या होंगी चुनौतियां?

नई बाइक खरीदने का खर्च: अब पेट्रोल बाइक की जगह इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के लिए चालकों और कंपनियों को शुरुआती निवेश करना होगा.

इसके लिए उन्हें आसान फाइनेंसिंग या कर्ज की जरूरत पड़ सकती है.

चार्जिंग की सुविधा: अकसर बाइक टैक्सी चलाने वाले चालक लंबे समय तक सड़क पर रहते हैं.

ऐसे में उन

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

महाराष्ट्र सरकार ने बाइक टैक्सी ऑपरेटरों को जुलाई 2027 तक पेट्रोल से चलने वाली दोपहिया वाहनों को बंद करके इलेक्ट्रिक बाइक अपनाने का अल्टीमेटम दिया है। यह कदम शहरी प्रदूषण घटाने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस निर्णय का असर टैक्सी ड्राइवरों पर गहरा पड़ेगा, क्योंकि उन्हें नई बाइक में निवेश करना पड़ेगा, जिससे प्रारंभिक लागत बढ़ेगी, परन्तु लंबी अवधि में ईंधन और रखरखाव में बचत होगी। आम जनता को सड़कों पर कम धुआँ और बेहतर वायु गुणवत्ता का लाभ मिलेगा, साथ ही इलेक्ट्

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।