JWGTI की तीसरी बैठक कंबोडिया के नोम पेन्ह में आयोजित

अगस्त 24, नई दिल्ली: भारत-कंबोडिया व्यापार एवं निवेश संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजीटीआई) की तीसरी बैठक 24 अगस्त, 2026 को कंबोडिया के नोम पेन्ह में आयोजित की गई।
बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव अमित वर्मा और कंबोडिया के वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महानिदेशक लॉन्ग केमविचेट ने की।दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार में उत्साहजनक गति को स्वीकार किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष के 299 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 36 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 406.78 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 63.25 प्रतिशत की और वृद्धि दर्ज की गई।
कंबोडिया वर्तमान में आसियान में भारत का 8वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जो इस समूह के साथ भारत के कुल व्यापार का 0.31 प्रतिशत हिस्सा है, जो विकास की अपार संभावनाओं को दर्शाता है।बैठक में व्यापार को विविधतापूर्ण बनाने और गहरा करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें पारंपरिक चिकित्सा में सहयोग और समन्वय, ई-गवर्नेंस मॉड्यूल, भारतीय औषध संहिता की मान्यता, व्यापार सांख्यिकी का सामंजस्य और प्रमुख व्यापार मेलों एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडलों पर जानकारी साझा करना शामिल है।
सोर्स- PIB