विदेश

ज्यादा पेट्रोल फूंकने वालों के लिए ईरान ने दोगुने किए दाम, सस्ता फ्यूल हुआ महंगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ज्यादा पेट्रोल फूंकने वालों के लिए ईरान ने दोगुने किए दाम, सस्ता फ्यूल हुआ महंगा

ईरान में ज्यादा पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर बड़ा भारी असर पड़ने वाला है.

सरकार ने तय सीमा से ज्यादा पेट्रोल खरीदने वालों के लिए पेट्रोल की कीमत दोगुनी कर दी है. ये फैसला भी ऐसे समय में लिया गया है, जब ईरान में महंगाई काफी ज्यादा है. ईरान में काफी समय से सबसे सस्ते पेट्रोल मिलता है.

लेकिन लगातार बढ़ती खपत और देश की आर्थिक परेशानियों के बीच सरकार ने ज्यादा पेट्रोल इस्तेमाल करने वालों से ज्यादा कीमत वसूलने का फैसला किया है.

कितना महंगा हुआ पेट्रोल?

नई व्यवस्था के तहत एक आदमी को हर महीने 110 लीटर तक पेट्रोल ही फिक्स कीमत पर मिलेगा, लेकिन अगर कोई व्यक्ति इससे ज्यादा पेट्रोल खरीदता है तो उसे अब ज्यादा कीमत देनी होगी.

यानी 110 लीटर की सीमा पार करने पर पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर 1 लाख ईरानी रियाल प्रति लीटर कर दी गई है. ये रकम लागू कीमत से दोगुनी है. हालांकि, इस फैसले का असर सभी पेट्रोल इस्तेमाल करने वालों पर नहीं पड़ने वाला है.

ईरान की सरकारी तेल वितरण कंपनी के अनुसार, नई कीमत का असर करीब 15 प्रतिशत लोगों पर ही प्रभाव पड़ने की संभावना है.

युद्ध के बीच सस्ता हुआ तेल, जितना फ्यूल बन रहा, उतना बिक क्यों नहीं रहा?

कितनी हो रही पेट्रोल की खपत?

ईरान में पेट्रोल की खपत लगातार बढ़ रही है.

अगस्त में देश में पेट्रोल की रोजाना खपत करीब 14.5 करोड़ लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. वहीं, दूसरी तरफ, देश में रोज करीब 12.2 करोड़ लीटर पेट्रोल ही तैयार हो रहा है. यानी खपत और उत्पादन के बीच बड़ा अंतर है.

इस कमी को पूरा करने के लिए ईरान को दूसरे देशों से पेट्रोल खरीदना पड़ता है.

पेट्रोल महंगा हुआ तो क्या होगा?

ईंधन की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ गाड़ी चलान

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।