ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर,तनिष्क फर्स्ट रनरअप और मनराज सेकंड रनरअप

टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज में संपन्न हो गया। 26 जुलाई को शो के विजेता के नाम का ऐलान किया गया।
टॉप 3 फाइनलिस्ट मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिरकार ज्योतिर्मयी नायक ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।ज्योतिर्मयी नायक को शो की विजेता बनने पर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी दी गई। वहीं, तनिष्क शुक्ला फर्स्ट रनरअप और मनराज वीर सिंह सेकंड रनरअप रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io