कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा

अंतरिक्ष में भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में काम कर रहा है. इसरो चेयरमैन डॉ. वी नारायणन ने रविवार को बयान देते हुए इसकी बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले मॉड्यूल को मंजूरी मिल चुकी है.
अहमदाबाद में तीसरे नेशनल स्पेस डे के जश्न के दौरान नारायण ने भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत की बढ़ती क्षमताओं पर जोर दिया.
साथ ही कहा कि देश अब स्पेस बेस्ड एप्लिकेशन का इस्तेमाल 50 से ज्यादा क्षेत्रों में कर रहा है. इनसे सीधे नागरिकों को फायदा हो रहा है. नारायणन ने कहा है, 'आज हम तीसरा नेशनल स्पेस डे मना रहे हैं. इसकी थीम बहुत अहम है. इनोवेशन, सहयोग और स्पेस सेक्टर में ग्लोबल लीडरशिप की चाहत.'
उन्होंने कहा, '64 साल पहले अपना स्पेस प्रोग्राम शुरू करने के बाद से भारत लगातार अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है. भारत ने 64 साल पहले अपना स्पेस प्रोग्राम शुरू किया था. आज हम 50 से ज्यादा इलाकों में आम लोगों की सेवा कर रहे हैं.
इनमें अर्थ ऑब्जर्वेशन, रिमोट सेंसिंग, टेलीकम्युनिकेशन, टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग, टेली एजुकेशन, आपदा को लेकर अपडेट और उससे बचाव, हर नागरिक की सुरक्षा और हिफाजत सुनिश्चित करना, नेविगेशन, रियल टाइम मॉनिटरिंग और ट्रैंकिंग शामिल है.' इसरो चीफ ने भारत के फ्यूचर स्पेस प्रोग्राम के बारे में दी जानकारी
इसके अलावा इसरो चीफ ने देश के भविष्य के स्पेस प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी है. इनमें गगनयान ह्यूमन स्पेसफ्लाइट मिशन, और भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनान शामिल है. उन्होंने कहा, पीएम मोदी की दूरदर्शी लीडरशिप में कई प्रोग्राम पाइपलाइन में हैं. हम गगनयान प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं.
हम अपना खुद का स्पेस स्टेशन भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, पहले मॉड्यूल को मंजूरी मिल चुकी है. हमारा लक्ष्य 2035 तक स्पेस स्टेशन स्थापित करना है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह याद की चंद्रयान की सफलता इसके अलावा कें
📡 स्रोत: ABP Live