खेल

कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होगा.

सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें मेजबान न्यूजीलैंड के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वह पिछले 7 साल से टीम इंडिया को हरा नहीं पाया है.

भुवनेश्वर कुमार की वापसी होगी, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में आते हैं या नहीं. यह सीरीज ऐसे ही कई दिलचस्प सवालों और तथ्यों से घिरी हुई है.

वहीं श्रेयस अय्यर के लिए भी बतौर कप्तान यह सीरीज चुनौती पूर्ण रहने वाली है. न्यूजीलैंड दुनिया की नंबर-4 टीम है और उसमें कई मैच विजेता खिलाड़ी मौजूद हैं.

फिन एलन, टिम साइफर्ट और खुद कप्तान मिचेल सैंटनर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं.

मगर टीम इंडिया में भी अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह जैसे सूरमा बैठे हैं.

बेशक यह टक्कर दिलचस्प रहने वाली है, लेकिन भारतीय फैंस इस सीरीज के मैचों को कब और कहां लाइव देख सकते हैं? यहां जान लीजिए सारी डिटेल्स.

कितने बजे लाइव आएगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा.

किस चैनल पर आएगा लाइव?

पहले टी20 मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी.

यह पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इस मैदान पर कभी कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।