खेल

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ गई है.

लखनऊ में खेले गए पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को आसानी से हरा दिया था, लेकिन रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया.

अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. लखनऊ और रांची के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत इंदौर में होगी.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 33 बार भिड़ंत हुई है. इस दौरान 21 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं. वहीं 11 मुकाबलों में वेस्टइंडीज की टीम को जीत मिली है.

इसके अलावा एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला.

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच रविवार, 11 अक्तूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.

मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत शाम सात बजे से होगी.

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भी चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. एक बार फिर पिच सपाट रहेगी और बल्लेबाजों की मौज रहेगी. इंदौर का होल्कर स्टेडियम काफी छोटा है.

ऐसे में छोटी बाउंड्री होने की वजह से एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर

टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम- शा

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।