व्यापार

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के बोनस को तो मंजूर मिल गई.

लेकिन केंद्र सरकार के अन्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को लेकर कोई भी बात नहीं हुई.

बैठक के बाद इसे लेकर कोई घोषणा भी नहीं हुई है, जिसके कारण कर्मचारी परेशान हैं और ये जानना चाहते हैं कि उनका जुलाई का DA और DR कब तक मिलेगा.

इस बैठक के नतीजों को देखते हुए लगता है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA और DR में बढ़ोतरी के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA?

14 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों को लेकर हुए फैसले से अन्य कर्मचारी वर्ग को भी उम्मीद थी कि, उनके DA और DR को लेकर भी घोषणा होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

ऐसा में जब जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA में बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

इसलिए नई दर, बकाया राशि (एरियर) और भुगतान की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार के अगले आधिकारिक आदेश का इंतजार करना होगा.

आदेश जारी होने के बाद ही ये साफ होगा कि DA और DR में कितनी बढ़ोतरी होगी और इसका भुगतान कब किया जाएगा.

क्या होता है DA और DR? महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनकी सैलरी के साथ दिया जाता है. वहीं, महंगाई राहत (DR) पात्र पेंशनभोगियों को मिलती है.

इन दोनों का मकसद बढ़ती महंगाई के असर को कम करना है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को रोजमर्रा के खर्चों में कुछ राहत मिल सके.

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA बढ़ाती है.

पहली बढ़ोतरी जनवरी और दूसरी जुलाई से लागू होती है. जिसका ऐलान आमतौर पर मार्च या अप्रैल में किया जाता है.

तो वहीं जुलाई में होने वाली बढ़ोतरी की घोषणा आमततौर पर सितंबर या अक्टूबर में होती है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/business/indias-direct-tax-collection-cross

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।