राज्य

कबाड़ से तैयार हुआ ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कबाड़ से तैयार हुआ ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’

डीडवाना में नगर परिषद ने कबाड़ और अनुपयोगी सामान से आकर्षक प्रतिमाएं तैयार कर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया है। इन कलाकृतियों के जरिए देशभक्ति, बहादुरी और राजस्थान की संस्कृति को दर्शाया गया है।

डीडवाना-कुचामन, 22 अक्टूबर | कबाड़ समझकर फेंक दिए जाने वाले सामान का रचनात्मक इस्तेमाल कर खूबसूरत कलाकृतियां और आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा सकती हैं। डीडवाना में नगर परिषद ने इसी सोच के साथ वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण कराया है।

इस पार्क में अनुपयोगी डस्टबीन, खराब लोहे की सामग्री और अन्य कबाड़ से अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से देशभक्ति, वीरता और राजस्थान की पहचान को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

कबाड़ से तैयार की गई ये प्रतिमाएं न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं, बल्कि बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं के पुनः उपयोग का संदेश भी देती हैं। नगर परिषद की यह पहल रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व को भी उजागर करती है।

डीडवाना-कुचामन से हमारे संवाददाता शबीक अहमद उस्मानी की खास रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।