कबड्डी चैंपियंस लीग सीजन-2 का ऐलान,10 टीमों का होगा टूर्नामेंट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 15, नई दिल्ली: कबड्डी चैंपियंस लीग यानी KCLने अपने दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। लीग के दूसरे सत्र में दो नई फ्रेंचाइजी जिंद जगुआर्स और कुरुक्षेत्र नाइट्स को शामिल किया गया है। इसके साथ ही KCL अब 10 टीमों वाला फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट बन गया है।
पहले सीजन की सफलता के बाद लीग ने अपने फ्रेंचाइजी ढांचे का विस्तार किया है। दो नई टीमों के जुड़ने से खिलाड़ियों और उभरती कबड्डी प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे।