खेल

कबड्डी कॉम्पटीशन में मैट पर उतरे SSB के जवान:पटना सीमांत के IG ने किया उद्घाटन, खेल भवन में कार्यक्रम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कबड्डी कॉम्पटीशन में मैट पर उतरे SSB के जवान:पटना सीमांत के IG ने किया उद्घाटन, खेल भवन में कार्यक्रम

बेतिया में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक बेतिया एवं 65वीं वाहिनी की संयुक्त मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को आगाज हुआ। जिला खेल परिसर स्थित खेल भवन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसबी पटना सीमांत के महानिरीक्षक (आइजी) निशित कुमार उज्ज्वल ने किया।

उद्घाटन के साथ ही खेल भवन में कबड्डी के मुकाबले शुरू हो गए। प्रतियोगिता में एसएसबी के विभिन्न सीमांतों से पहुंची टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में चंपारण रेंज के डीआइजी हर किशोर राय, वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया, एसएसबी के डीआइजी हरिप्रकाश, कमांडेंट विपिन कुमार, बलवंत सिंह समेत एसएसबी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। जवानों में दिखा खासा उत्साह तीन दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर एसएसबी के जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल भवन में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है।

आयोजन को लेकर खेल भवन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी अपनी शारीरिक दक्षता और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ''खेल से मजबूत होती है टीम भावना और अनुशासन'' उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसएसबी पटना सीमांत के आइजी निशित कुमार उज्ज्वल ने कहा कि कबड्डी जैसी खेल प्रतियोगिताएं जवानों की शारीरिक दक्षता बढ़ाने के साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को भी मजबूत करती हैं।

जवानों के लिए खेल और शारीरिक प्रशिक्षण ड्यूटी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। खेल के माध्यम से जवान शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ मानसिक रूप से भी अधिक सक्षम बनते हैं।

ऐसी प्रतियोगिताएं टीम भावना और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।