मनोरंजन

कभी 100-150 रुपयों के लिए शादी-पार्टी में गाते थे गुरु रंधावा, अब है करोड़ों की दौलत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कभी 100-150 रुपयों के लिए शादी-पार्टी में गाते थे गुरु रंधावा, अब है करोड़ों की दौलत

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके गुरु रंधावा ने हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी खास पहचान बनाई है. वो बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं और अब गुरु लाखों दिलों पर राज करते हैं. अपने बेहतरीन गानों से युवकों के फेवरेट बन गए गुरु रंधावा आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

आइए इस मौके पर एक नजर डालते हैं गुरु रंधावा की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों पर. स्कूल डेज में कॉम्पिटिशन में लेते थे हिस्सा गुरु रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था. उनका असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है. बाद में उन्होंने अपना स्टेज नेम गुरु रख लिया था.

बताया जाता है कि ये नाम उन्हें रैपर बोहेमिया ने दिया था. शुरू से ही म्यूजिक का शौक रखने वाले गुरु रंधावा अपने स्कूल डेज में म्यूजिक कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करते थे.

ये भी पढ़ें: '100 मर्दों के सामने उतारने पड़े कपड़े...', दीया मिर्जा ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा

शादी-पार्टियों में गाकर कमाते थे 100-150 रुपये गुरु रंधावा प्रोफेशनल सिंगर बनने से पहले शादियों और पार्टियों में गाना गाया करते थे. अपने स्ट्रगल के दिनों में सिंगर को 100-150 रुपये मिला करते थे. साल 2012 में उन्होंने अपना पहला गाना 'सेम गर्ल' लॉन्च किया था, हालांकि सफलता नहीं मिल पाई.

2015 में मिली पहचान इसके बाद गुरु का 'चढ़ गई' गाना भी फ्लॉप निकला और उनका एल्बम 'पेग वन' भी कोई खास कमाल नहीं कर पाया. गुरु को पहली बड़ी पहचान साल 2015 में 'पटोला' गाने से

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।