मनोरंजन

कभी 600 रुपये थी जॉनी लीवर की पगार, जानें सड़क पर पेन और संतरे बेचने वाला कैसे बना बॉलीवुड का 'कॉमेडी किंग'?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कभी 600 रुपये थी जॉनी लीवर की पगार, जानें सड़क पर पेन और संतरे बेचने वाला कैसे बना बॉलीवुड का 'कॉमेडी किंग'?

Johnny Lever Birthday: बॉलीवुड इतिहास में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी दमदार अदाकारी और कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता है. बॉलीवुड की फिल्मों में हमेशा से ही कॉमेडियंस चर्चा का केंद्र रहे हैं. कुछ कॉमेडियंस का रूतबा बड़े स्टार जैस हुआ करता था. इसी लिस्ट में जॉनी लीवर का नाम भी शामिल है. उन्होंने अपने लंबे और सफल करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया और दर्शकों को पेट पकड़-पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया.

जॉनी लीवर 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों की जान हुआ करते थे. आज भी वो फिल्मी दुनिया में काम कर रहे हैं. वो बॉलीवुड के सबसे अमीर कॉमेडियंस में से एक हैं. लेकिन, कभी वो सिर्फ 600 रुपये कमा पाते थे. उन्हें कभी सड़क पर पेन और ट्रेन में संतरे बेचकर भी गुजारा करना पड़ा था.

कभी सिर्फ 600 रुपये कमा पाते थे जॉनी लीवर

जॉनी लीवर सिर्फ सातवीं क्लास तक पढ़े हुए हैं. उनका जन्म 14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में एक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था. उनके पिता हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में काम करते थे. जब जॉनी 18 साल के हुए थे तब उन्होंने भी इस कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था. तब एक्टर को 600 रुपये पगार मिला करती थी.

ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

सड़क पर पेन और ट्रेन में संतरे भी बेचे

शुरुआती दिनों में जॉनी लीवर ने अपना गुजारा करने के लिए मुंबई की सड़कों पर पेन बेचने का काम भी किया था. इसके अलावा ट्रेन में जा-जाकर एक्टर संतरे भी बेचा करते थे. बॉलीवुड में काम करने से पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।