मनोरंजन

कभी इस एक्टर के घर में रहते थे सलमान के पिता, बेटे ने किया खुलासा, कहा- सलीम अंकल को बॉम्बे लाए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कभी इस एक्टर के घर में रहते थे सलमान के पिता, बेटे ने किया खुलासा, कहा- सलीम अंकल को बॉम्बे लाए थे

सलमान खान हिंदी सिनेमा में 38 साल से राज कर रहे हैं. साढ़े तीन दशक से ज्यादा के करियर में सलमान खान कई शानदार फिल्में दे चुके हैं.

उनके इंडस्ट्री में आने से पहले उनके पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर बॉलीवुड में एक्टिव थे.

हालांकि करियर के शुरुआती दिनों में सलीम को मुश्किल हालातों और आर्थिक तंग्गी का सामना करना पड़ा था.

कभी सलीम को एक मशहूर एक्टर ने अपने घर में रखा था और वो ही उन्हें बॉम्बे भी लाए थे. ये खुलासा खुद उस अभिनेता के बेटे ने किया है.

बता दें कि यहां जिस एक्टर की बात हो रही है उनका नाम है अजीत.

अजीत गुजरे दौर के मशहूर अभिनेता रहे हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया था. अजीत का असली नाम हामिद अली खान था.

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में अजीत के बेटे और अभिनेता शहजाद खान ने सलीम खान को लेकर ये बड़ा खुलासा किया.

सलीम खान को बॉम्बे लाए थे अजीत

शहजाद खान ने इंटरव्यू के दौरान अपने पिता अजीत का जिक्र करते हुए एक किस्से के सतह सलीम खान का भी जिक्र किया.

एक किरदार के बारे में बात करने के दौरान उन्होंने कहा, 'मेरे फादर साहब वो शख्स थे जो सलीम अंकल को बॉम्बे लाए थे. अपने घर में रखा उनको एक दम छोटे भाई की तरह.

पिता ने इंतकाल से पहले कहा था कि तुमको कभी भी कुछ प्रॉब्लम हो तो किसी के पास मत जाना. सलीम के पास चले जाना और सलीम अंकल ने भी बहुत साथ दिया उनका.'

अजीत और शहजाद खान के बारे में

अजीत गुजरे दौर के मशहूर विलेन थे.

चार दशक से ज्यादा के करियर में अजीत ने 'सूरज', 'कालीचरण', 'यादों की बारात', 'मुगल ए आजम', 'नया दौर', 'मिस्टर नटवरलाल', 'जंजीर', 'इनकार' और 'अमर अकबर एंथनी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था.

साल 1988 में उनका निधन हो गया था.

अजीत के बेटे शहजाद खान भी एक्टर हैं. उन्होंने आमिर खान की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कमयामत तक' (1988) से डेब्यू किया था.

वहीं 1994 की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भल्ला नाम का किरदार निभाय

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।