'कभी सिर नहीं झुकाएंगे न घुटने टेकेंगे...', UN में ईरानी राष्ट्रपति ने ट्रंप को दी चेतावनी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल कोई सीधी लड़ाई तो नहीं हो रही है.
ईरानी राष्ट्रपति भी इस समय संयुक्त राष्ट्र की बैठक के सिलसिले में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं. इस बैठक में पहले ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी. अब उसी जगह से ईरान ने अमेरिका को आंख दिखाई है.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका की नीतियों और प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की.
उन्होंने कहा कि अमेरिकी दबाव और प्रतिबंधों से ईरान का हौसला कमजोर होने के बजाय और मजबूत होगा.
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पेजेश्कियन ने वाशिंगटन की ईरान को लेकर की गई टिप्पणियों को खारिज कर दिया.
उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत और कूटनीति के लिए तैयार है, लेकिन वह किसी भी तरह के बाहरी दबाव या धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है.
उन्होंने साफ कहा कि ईरान अपना सिर नहीं झुकाएगा और न ही किसी दबाव के सामने घुटने टेकेगा.
Iranian President Masoud Pezeshkian said in a speech at the UN that Tehran would never surrender to the US, but still believes in diplomacy, after US President Donald Trump used the same forum to threaten to ‘annihilate’ Iran https://t.co/GIfs0J0NYo pic.twitter.com/0OvNxTsMnS — Reuters (@Reuters) September 23, 2026 बताया अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ पेजेश्कियन ने ईरान को लेकर ट्रंप की टिप्पणियों की आलोचना की.
उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान अंतरराष्ट्रीय कानून और दुनिया के नियमों के खिलाफ हैं.
पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए जा रहे प्रतिबंधों, बढ़ते दबाव और धमकियों से ईरानी जनता का विरोध और मजबूत होगा.
उन्होंने साफ कहा कि ईरान किसी भी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है और न ही वह घुटने टेकेगा.
📡 स्रोत: NewsData.io