कभी ट्रेन में गाते थे आयुष्मान खुराना, फिल्म के लिए ऑडिशन देने गए तो डायरेक्टर ने भगाया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना की बेहतरीन एक्टिंग का हर कोई फैन है. आयुष्मान खुराना ने कई फिल्मों के जरिए सीधे फैंस के दिलों को छुआ है.
हालांकि उनका यहां तक पहुंचने का सफर बेहद संघर्ष भरा और दिलचस्प भी रहा है. बॉलीवुड में आने से पहले आयुष्मान ने कुछ एक टीवी शोज में भी काम किया था.
वहीं जब वो मुंबई में अपना करियर बनाने आए थे तो एक्टर को इधर-उधर रहकर दिन गुजारने पड़ते थे.
आयुष्मान खुराना आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.
चर्चित शो रोडीज को जीतकर सुर्खियों में आए आयुष्मान ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. अपनी फिल्मों के अलावा आयुष्मान अपनी गायकी के लिए भी चर्चा में बने रहते हैं.
एक वक्त ऐसा भी था जब वो ट्रेन में गाना गाया करते थे. आइए आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं.
कभी ट्रेन में गाते थे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था. आयुष्मान की पहचान एक्टर के अलावा सिंगर और टीवी होस्ट के रूप में भी हैं. अभिनेता को शुरू से ही एक्टिंग और सिंगिंग का शौक रहा है.
आयुष्मान ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ के DAV कॉलेज से की थी.
ये भी पढ़ें: अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने टॉपलेस होकर कराया फोटोशूट, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग
कॉलेज के दिनों में आयुष्मान खुराना ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लेग्रुप 'आगाज' और 'मंचतंत्र' की शुरुआत की थी. वहीं वो उन दिनों में थिएटर भी किया करते थे.
इस दौरान अक्सर उन्हें मुंबई आना होता था. तब ट्रेन में सफर करते वक्त अभिनेता अपने दोस्तों के साथ ग
📡 स्रोत: ABP Live Film