कबीरधाम जिले में 2.23 करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कबीरधाम, 1 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 2.23 करोड़ रुपये मूल्य का 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस मामले में पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार शाम मध्य प्रदेश सीमा के पास चिलफी पुलिस थाने के सामने एक बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों की सघन जांच के दौरान ट्रक को रोका गया। उन्होंने बताया कि वाहन जिले के बोडला की ओर से आ रहा था। ट्रक चालक की हरकतें संदिग्ध नजर आने पर उससे पूछताछ की गई।