अपराध

कचरा हटाया, सड़क का गड्ढा भी भर दिया:पार्षद रीता विश्वकर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; सीवेज, कचरा और सिविल लाइन की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कचरा हटाया, सड़क का गड्ढा भी भर दिया:पार्षद रीता विश्वकर्मा बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; सीवेज, कचरा और सिविल लाइन की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 75 की पार्षद रीता विश्वकर्मा बनीं आज की “पब्लिक स्टार” रविन्द्र सिंह रघुवंशी ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जमा कचरे को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

इन ढेरों में आवारा कुत्ते गंदे कपड़े, डायपर, सैनिटरी पैड और अन्य घरेलू कचरा फैलाते हैं। इससे गंदगी और दुर्गंध के साथ वातावरण भी खराब हो रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 75 की पार्षद रीता विश्वकर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया।

एप से मिल रहा लोगों को समाधान बागमुगालिया: 80 फीट रोड का बड़ा गड्ढा हुआ ठीक बागमुगालिया क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने 80 फीट रोड पर सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि गड्ढे में पानी भरा होने के कारण राहगीरों को यह दिखाई नहीं देता था। इससे वाहन चालकों के साथ दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ था।

शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 53 के पार्षद प्रताप वारे ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क की स्थिति सुधारकर समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टी खुद शिकायतकर्ता ने की। कचरा, सीवेज और सिविल लाइन की समस्याओं से परेशान भोपालवासी भानपुरा: रोड किनारे कचरे का ढेर, बदबू से लोग परेशान भानपुरा निवासी राहुल ने विदिशा बाइपास रोड, लक्ष्मी नगर क्षेत्र में फैली गंदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि सड़क किनारे बड़ी मात्रा में कचरा जमा है। गंदगी और बदबू के कारण आसपास से निकलना मुश्किल हो गया है। अरेरा कॉलोनी: 15 दिन से खुली पड़ी सीवेज लाइन, गंदा पानी बहने से परेशानी ई-7 अशोका सोसायटी निवासी महेश जी ने सीवेज टैंक के लिए की गई खुदाई को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सीवेज टैंक खोदकर करीब 15 दिन से खुला छोड़ दिया गया है।

अब तक पाइप नहीं डाला गया है और गंदा पानी खुले में बह रहा है। इससे मच्छर पनपने के साथ बीमारी फैलने और वाहन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सेमरा: इंडस्ट्रियल एरिया में कचरे का ढेर, काम करने में परेशानी सेमरा रोड, सेक्टर एफ स्थित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया निवासी रिया पांडे ने कचरा जमा होने की शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि यहां पिछले दो दिनों से कचरा पड़ा हुआ है। इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण कचरे के ढेर से लोगों को काम करने में काफी परेशानी हो रही है। मिसरोद: एक साल से सिविल लाइन की समस्या, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं मिसरोद क्षेत्र के आकृति ग्रीन्स फेज-2 निवासी दीपक जायसवाल ने सिविल लाइन की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में सिविल लाइन की समस्या करीब एक साल से बनी हुई है। सीएम हेल्पलाइन समेत अन्य माध्यमों पर कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं।

यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे।

शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके।

लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।