राज्य

कचरा साफ होने के बाद भी बदबू से परेशान थे राहगीर, पत्रकार अरशद अली ने खुद संभाली लेजम

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कचरा साफ होने के बाद भी बदबू से परेशान थे राहगीर, पत्रकार अरशद अली ने खुद संभाली लेजम

शिवपुरी। सईसपुरा मीट मार्केट क्षेत्र में करीब 5 से 7 दिनों से जमा कचरे की सफाई हड़ताल खत्म होने के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कर दी थी। हालांकि, सड़क और नाले के आसपास जमा गंदगी से उठ रही तेज बदबू के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

बदबू इतनी तेज थी कि स्कूल जाने वाले बच्चों सहित राहगीरों को नाक बंद कर वहां से गुजरना पड़ रहा था। मामले की जानकारी पत्रकार अरशद अली ने नगर पालिका सीएमओ यशवंत राठौर को दी और सफाई दरोगा सुनील को भी मौके की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पानी का टैंकर बुलाया गया।

खास बात यह रही कि समस्या के समाधान के लिए पत्रकार अरशद अली ने खुद आगे आकर लेजम अपने हाथ में संभाली और पानी की तेज धार से सड़क व नाले के आसपास जमा गंदगी को साफ कराया। पानी के छिड़काव के बाद काफी हद तक बदबू से राहत मिली और राहगीरों को भी परेशानी से निजात मिली।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं