अपराध

कच्छ में मिनी ट्रक का फ्यूल टैंक फटने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कच्छ में मिनी ट्रक का फ्यूल टैंक फटने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Gujarat Kutch Accident: शनिवार शाम कच्छ के नखत्राणा शहर के बाहरी इलाके में एक मिनी-ट्रक का फ्यूल टैंक फटने से एक ही परिवार के चार लोगों दो भाइयों और उनके छोटे बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग कबाड़ इकट्ठा करने का काम करते थे और इसके लिए मिनी-ट्रक का इस्तेमाल करते थे.

शहर भर से कबाड़ इकट्ठा करने के बाद दोनों भाई गाड़ी खाली करने के लिए अपने यार्ड में लौटे. जब वे गाड़ी खाली कर रहे थे तो उनके दो बच्चे पास ही खड़े थे. इस पूरे मामले पर एक पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है.

जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी का डीजल टैंक अचानक फट गया, जिससे दोनों भाइयों और दो छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान ममाद इलियास कुम्हार (30), नूरममाद इलियास कुम्हार (26), हसनैन ममाद कुम्हार (3) और नूर फातिमा नूरममाद कुम्हार (3) के तौर पर हुई है.

एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक और दुखद मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक विकास सुंडा ने कहा कि यह एक हादसा लगता है. हालांकि, हमने फोरेंसिक टीम को जानकारी दे दी है और हम जांच करेंगे कि धमाका किस वजह से हुआ.

A massive blast occurred while unloading scrap from a Tempo vehicle near , Nakhatrana, Kutch. Four members of the same family, including two children, were killed. Police and FSL teams are investigating the cause.

SP Vikas Sunda reached the spot@NewIndianXpress @santwana99 pic.twitter.com/RKKt0xed2n — Dilip Kshatriya (@Kshatriyadilip) August 22, 2026

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।