'कॉफी विद करण 9' में सलमान खान होंगे पहले सोलो गेस्ट, ये स्टार्स भी आएंगे नजर!

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' हमेशा सुर्खियों में रहता है. अब शो के नौवें सीजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. शो में कौन-कौन स्टार्स गेस्ट के तौर पर दिखेंगे इसे लेकर भी कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट हैं कि सलमान खान शो के पहले गेस्ट होने वाले हैं. सलमान खान होंगे सोलो गेस्ट
Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सलमान खान ने करण जौहर के शो के प्रीमियर एपिसोड में अपनी प्रेजेंस कंफर्म की है. सलमान खान शो में अकेले दिखेंगे. शो अक्टूबर से नवंबर के बीत में स्ट्रीम होगा.'
ये भी पढ़ें- सुनीता आहूजा और गोविंदा का इंटाग्राम पर फॉलो-अनफॉलो ड्रामा, शादी में चल रही दिक्कत
शो में दिख सकते हैं ये स्टार्स शो में इस बार कई बड़े गेस्ट दिखेंगे. 'दिल चाहता है' गैंग आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना भी शो में नजर आ सकते हैं.
इसके अलावा दिलजीत दोसांझ और विक्की कौशल के एक साथ शो में दिखने की खबरें हैं. वहीं कृति सेनन और वरुण धवन की जोड़ी भी शो में दिख सकती है.
इसके अलावा, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भी साथ में शो में दिख सकते हैं. दूसरे गेस्ट की बात करें तो शो में समय रैना, फराह खान, करीना कपूर, काजोल, जया बच्चन, अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे स्टार्स शो में दिख सकते हैं.
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-i
📡 स्रोत: ABP Live Film