खेल

कहीं वैभव सूर्यवंशी भी गायब न हो जाएं! विश्व कप विजेता कप्तान की चेतावनी, बोले- विनोद कांबली को देखिए…

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कहीं वैभव सूर्यवंशी भी गायब न हो जाएं! विश्व कप विजेता कप्तान की चेतावनी, बोले- विनोद कांबली को देखिए…

Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार माने जा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अक्सर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि सीनियर खिलाड़ियों की वजह से वैभव को ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे हैं.

उन्हें अभी तक भारतीय सरजमीं पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है.

टीम मैनेजमेंट का कहना है कि वैभव टीम के साथ हैं और ड्रेसिंग रूम में सीनियर्स के साथ रहकर भी बहुत कुछ सीख रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से की जाती है.

इस बीच भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने विनोद कांबली से उनकी तुलना कर दी है.

भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का कहना है कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट पर कोई शक नहीं है, लेकिन उन्हें वैभव को लेकर चिंता है.

कपिल देव का कहना है कि उन्होंने कई टैलेंटेड युवा खिलाड़ियों को जल्दी शोहरत मिलने के बाद बर्बाद होते देखा है. कपिल देव ने वैभव के लिए क्या कहा?

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर अभी से कयास लगाना उचित नहीं है. अभी कम से कम 2 साल तक उनके लाइफस्टाइल पर नजर रखनी होगी.

कपिल देव ने कहा कि पैसा मिलने के बाद उनका जीवन बदलेगा और सोच भी बदलेगी.

इसके बाद देखना होगा कि वह किस तरह से चीजों को लेते हैं और कितना अपने खेल के लिए ईमानदार रह पाते हैं. कपिल देव ने कहा कि अभी बहुत जल्दी है.

वैभव सूर्यवंशी में काबिलियत है, लेकिन क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं, जो बहुत प्रतिभा के साथ आए. फिर भी वो गुम हो गए. उन्होंने आगे कहा, ‘विनोद कांबली को देखिए. हम इसके बारे में क्या कहेंगे? वैभव 15 साल का है.

उसे 3 साल और दीजिए, फिर हम बात करेंगे.’ 2 साल तक प्रदर्शन मायने नहीं रखता कपिल देव ने आगे कहा कि जब वैभव सूर्यवंशी का लाइफस्टाइल बदलेगा, तो उनकी सोच भी बदलेगी. तब पता चलेगा कि अगले 2 साल में वो कैसे दिखेंगे.

यह उनके प्रदर्शन को देखने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है.

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ भी बेहद कम उम्र में भारतीय टीम में शामिल हो गए थे. हालांकि वह अपनी कामयाबी और शोहरत को संभाल नहीं पाए. पृथ्वी शॉ अनुशासन न होने और गलत आदतों के कारण विवादों में फंसे रहे.

इसकी वजह से वो टीम से बाहर हो गए. मौजूदा समय में टीम इंडिया में उनकी वापसी लगभग मुश्किल नजर आ रही है. हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. क्या वैभव को दूसरे टी20 में मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी अभी भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में खेल रहे हैं. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में मौका नहीं दिया गया. अब दूसरे टी20 में उनकी वापसी की चर्चा चल रही है. संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

ऐसे में वैभव को दूसरे टी20 मुकाबले में मौका दिया जा सकता है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।