कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 03, नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में आज एक बार फिर भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज मौसम खराब रहने का अनुमान है।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है। फ़ाइल फ़ोटो