देश

कई राज्यों में तेज बारिश का पूर्वानुमान, दिल्ली में भी बारिश

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कई राज्यों में तेज बारिश का पूर्वानुमान, दिल्ली में भी बारिश

नई दिल्ली, 26 अगस्त: मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।झारखंड, केरलम, माहे, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तथा सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में दिन भर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। File Photo

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।