राज्य

कैबिनेट बैठक में 10 हजार 630 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 10 हजार 630 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने फैसलों की जानकारी दी। सिवनी-बालाघाट फोरलेन सहित 12 सड़क परियोजनाएं हाइब्रिड मॉडल पर विकसित की जाएंगी।

किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेज करने और व्हाट्सऐप से खाद बुकिंग की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया। अधिक बारिश वाले जिलों में राहत-बचाव और कम बारिश वाले क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।