कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने वन भूमि मामलों के शीघ्र निस्तारण और सड़क कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

27 अगस्त 2026, पौड़ी गढ़वाल: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी जिले में विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विकासखंड थलीसैंण में निर्माणाधीन, क्षतिग्रस्त और वन भूमि से आच्छादित सड़कों को लेकर बूंगीधार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और निर्माणाधीन सड़कों के कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वन भूमि से जुड़े जिन मामलों में कार्रवाई लंबित है, उनमें आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण की कार्रवाई तेज की जाए, ताकि वन भूमि से संबंधित औपचारिकताओं के कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित न हों।
कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों और ढह चुके पुश्तों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त पुश्तों का समय पर पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
संलग्न_ फोटो (कैप्शन_कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने वन भूमि मामलों और सड़क कार्यों को लेकर बैठक ली)