कैबिनेट ने रबी फसलों के MSP समेत तीन फैसलों को दी मंजूरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 30, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने देश के विकास, ऊर्जा सुरक्षा, किसानों के हित और शहरी यातायात व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए सभी अधिसूचित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रबी फसलों के MSP में वृद्धि की है।
कैबिनेट की बैठक में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III योजना को मंजूरी दे दी है। यह पहल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत करेगी, जिससे देश में 135 गीगावाट तक अक्षय ऊर्जा के ट्रांसमिशन और उपयोग को सक्षम बनाया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने दिल्ली पुलिस द्वारा लागू किए जाने वाले इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस सिस्टम के तहत दिल्ली के 42 चिन्हित ट्रैफिक कॉरिडोर को शामिल किया जाएगा। परियोजना को 24 महीने में तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जिसके बाद पांच साल तक इसका संचालन और रखरखाव किया जाएगा।
(बाइट- अश्विनी वैष्णव, सूचना एवं प्रसारम मंत्री)
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
किसान अपनी मेहनत से देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, परंतु जब सरकार की नीतियाँ उनके हितों को नजरअंदाज करती हैं, तो यह सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों को चुनौती देती है। हमें हर किसान को समान अवसर, उचित मूल्य और पारदर्शी बाजार व्यवस्था देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। केवल नीतिगत निर्णयों से नहीं, बल्कि समाज के हर स्तर पर सहानुभूति और सहयोग से ही हम एक समृद्ध, न्यायसंगत भविष्य बना सकते हैं।