मनोरंजन

कैम्पियन स्कूल में हर्षोउल्लास व आदर के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कैम्पियन स्कूल में हर्षोउल्लास व आदर के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

छात्र छात्राओं ने वेस्टर्न डाँस, कविता, म्यूजिकल इवेंट, ऑरकेस्ट्रा आदि की प्रस्तुति देकर किया शिक्षक शिक्षिकाओं का मनोरंजन, शिक्षक

शिक्षिकाओं ने खेले विभिन्न गेम्स और की रेड कार्पेट पर रैंप वॉक

भोपाल। कैम्पियन स्कूल भोपाल में शिक्षक दिवस हर्षोउल्लास व आदर के भाव के साथ लोयला सभागार में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि व प्राचार्य फॉदर अमृतलाल टोप्पो एस.जे., उप प्राचार्य फादर फेबियानुस एसजे, हैडमिस्ट्रैस सिस्टर रेनिशा एसी आदि द्वारा द्वीप प्रज्जिवलित व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के फोटो पर माल्यार्पण कर उनको याद करके की गई। प्रार्थना मधुर गीत प्रायमरी एवं सेकण्डरी सेकशन के छात्र छात्राओं द्वारा गाया गया।

फादर्स, ब्रदर्स, शिक्षक शिक्षिकाओं आदि लोगों को पुष्प गुच्छों, ग्रीटिंग कार्ड के साथ पौधों को देकर स्वागत व सम्मान किया गया। प्रायमरी एवं सेकेण्डरी के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया।

प्रायमरी और सेकेण्डरी के सैंकड़ों छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न लयबध्द् व मनमोहक डाँस, बॉलीवुड के गानों पर फ्यूज़न नृत्य, म्यूजिकल इवेंट, कविताएँ आदि प्रस्तुत की गई। छात्रों ने मिलकर विशिंग साँग गाया। छात्राओं द्वारा विभिन्न गानों पर डाँस प्रस्तुत किया गया।

छात्रों द्वारा बॉलीवुड डाँस, भांगड़ा, हिप-हॉप डाँस व बीट-बॉक्सिंग फीलर की भी शानदार प्रस्तुति दी गई। सेकेण्डरी के म्यूजिक ग्रुप के सदस्यों द्वारा विभिन्न गानों पर ऑरकेस्ट्रा की प्रस्तुितियाँ भी दी गई। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने रैंप वॉक भी की। अंत मे सेलीब्रेशन डॉस की प्रस्तुति ने समाँ बाँध दिया।

प्रायमरी व सेकेण्डरी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, ऑफिस स्टॉफ, सर्पोंटिंग स्टाफ, बस ड्रायवर्स व कंडकटर्स को सम्मान स्वरूप तोहफे प्रदान किए गए। प्राचार्य फादर ने इस अवसर पर अपने प्रेरक भाषण में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन निश्चित रूप से महान् दार्शनिक, लेखक और शिक्षाविद् थे।

मंच का संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव छात्रों के द्वारा किया गया।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।