राजनीति

कैमूर में 25 हजार लोगों को मिली सोलर सब्सिडी:मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के तहत खातों में ट्रांसफर, 318 घरों में लगे प्लांट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कैमूर में 25 हजार लोगों को मिली सोलर सब्सिडी:मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के तहत खातों में ट्रांसफर, 318 घरों में लगे प्लांट

कैमूर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली उपभोक्ताओं के बिल का बोझ कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने वाले बिहार के 25 हजार लाभार्थियों के खातों में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सब्सिडी ट्रांसफर की गई है।

योजना के प्रचार-प्रसार और ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 9 सोलर रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान बिजली वितरण कंपनियों और जीविका के बीच समझौता भी हुआ। इसके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे और योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

3 किलोवाट प्लांट पर 98 हजार तक सहायता मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर लाभार्थियों को कुल 98 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी शामिल है।

पंचायतों और नगर निकायों को भी प्रोत्साहन योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों को हर महीने 50 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना है।

कैमूर में 318 घरों पर लगे सोलर प्लांट कैमूर जिले में अब तक 318 घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत काम किया जा रहा है। समाहरणालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना को लेकर जिला समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें जिलाधिकारी कुमार अनुराग, एमएलसी संतोष कुमार सिंह, विधायक भरत बिंद, संगीता कुमारी और सतीश कुमार यादव सहित बिजली विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।