मनोरंजन

कैंची धाम में बढ़ती भीड़ देख 'हनुमान अंश' डायरेक्टर ने की अपील, भक्तों को बताए दूसरे पवित्र स्थल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कैंची धाम में बढ़ती भीड़ देख 'हनुमान अंश' डायरेक्टर ने की अपील, भक्तों को बताए दूसरे पवित्र स्थल

लेखक-निर्देशक डॉ.

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश ने नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं को एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में ला दिया है.

इसी बीच कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए चतुर्वेदी ने भक्तों से एक खास अपील की है.

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने नमस्कार, जय सियाराम कहते हुए कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़ का जिक्र किया है.

कैंची धाम जाने से पहले स्थिति जानें

इस बात पर चर्चा करते हुए कि क्या हनुमान अंश देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग कैंची धाम पहुंच रहे हैं, चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म की वजह से भीड़ बढ़ी है या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन भक्तों को फिलहाल वहां की स्थिति को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए.

उन्होंने भक्तों से कैंची धाम जाने से पहले वहां की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने की अपील की, क्योंकि इस समय लंबी कतारें और भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

'मुझे तुम पर भरोसा था , 'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट्स में अपने लिए नोट देख इमोशनल हुईं डायरेक्टर की पत्नी

इन पवित्र स्थलों के भी करें दर्शन

चतुर्वेदी ने भक्तों को नीम करोली बाबा से जुड़े कुछ अन्य पवित्र स्थलों के बारे में भी बताया, जहां वे दर्शन के लिए जा सकते हैं.

अपने वीडियो में उन्होंने अकबरपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर का उल्लेख किया है, जिसे महाराज जी के जन्म से जुड़ा स्थान माना जाता है.

इसके अलावा उन्होंने वृंदावन का भी जिक्र किया है, जहां महाराज जी ने समाधि ली थी, साथ ही नीम करोली गांव का भी उल्लेख किया है.

उन्होंने कहा कि ये सभी स्थान आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं और भक्त यहां भी महाराज जी से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब कैंची धाम में असाधारण रूप से ज्यादा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।